उदयपुर, 31 जुलाई: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (मूल) के प्रयासों से आईपीआर (IPR) पोर्टल 15 अगस्त 2026 तक खोल दिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पोर्टल बंद होने से नर्सिंग अधिकारियों को वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) और आईपीआर भरने में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में प्राचार्य राहुल जैन ने शासन सचिव को पत्र भेजा, वहीं संगठन ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी संपर्क किया। संगठन ने प्राचार्य राहुल जैन सहित सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने नर्सिंग अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आईपीआर और एसीआर भरने की अपील की है। साथ ही रुकी हुई वार्षिक वेतन वृद्धि दिलाने के लिए अधीक्षक कार्यालयों को ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की गई है।