सुनील गावस्कर-राकेश रोशन ने पहने पारंपरिक परिधान, निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी बने शो स्टॉपर
जयपुर, 23 मार्च: मुंबई में आयोजित ‘बेटी चैरिटी वॉक’ में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी और शाही परिधानों ने खास आकर्षण बटोरा। कार्यक्रम में क्रिकेटर Sunil Gavaskar और अभिनेता Rakesh Roshan ने जयपुर के परिधान पहनकर रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं Nia Sharma और Arjun Bijlani शो स्टॉपर रहे।
इस चैरिटी वॉक में जयपुर के डिजाइनर हनीत सिंह और ज्वेलरी डिजाइनर परीना जैन का विशेष कलेक्शन शोकेस किया गया। ‘स्वर्ण महल’ थीम पर आधारित इस कलेक्शन में लहंगे, शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और जोधपुरी सूट जैसे शाही परिधान शामिल रहे।
कार्यक्रम में 35 से अधिक टीवी और फिल्म हस्तियों ने भाग लिया। जयपुर के कारीगरों द्वारा तैयार हैंड डिटेलिंग, जरदोजी और कच्चा पत्ती कढ़ाई के साथ आधुनिक डिजाइन का आकर्षक संगम देखने को मिला। परीना जैन की पोल्की और जेमस्टोन ज्वेलरी ने कलेक्शन को और भव्य बनाया।
यह आयोजन द इंडियन टेलिविजन अकेडमी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम ने फैशन के साथ सामाजिक संदेश का प्रभावी संयोजन पेश किया।