उदयपुर, 13 सितम्बर: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं प्रशासन की ओर से अगवानी की जाएगी। कटारिया सुबह 11:55 बजे महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वे निवास पर विश्राम करेंगे। शाम 7:30 बजे सेक्टर-4 चौराहा स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एक दिन बाद 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।