कृति सेनन की बहन नुपुर उदयपुर में करेगी शादी, 9 से 11 जनवरी तक चलेंगे फंक्शन

Share


उदयपुर, 22 दिसंबर
: बॉलीवुड नायिका कृति सेनन की बहन नुपुर उदयपुर में सिंगर स्टेबिन बेन से शादी करने जा रही है। हालांकि कपल ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, किन्तु हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी की रस्में तीन दिनों तक (9 से 11 जनवरी तक) चलेंगी। जिसमें मुख्य सेरेमनी 11 जनवरी को होगी। इसके लिए उदयपुर की सितारा होटल बुक की गई है।
उदयपुर में शादी के बाद मुम्बई में 13 जनवरी को कलीग्स के लिए स्पेशल रिसेप्शन रखा गया है।
सेनन परिवार ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि शादी एक प्राइवेट लेकिन शानदार फंक्शन के साथ होगी। जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से कम लोग मौजूद रहेंगे, जिससे सेलिब्रेशन काफी हद तक प्राइवेट रहेगा। “नुपुर और स्टेबिन शादी को पर्सनल रखना चाहते थे। यह एक बड़ी इंडस्ट्री गैदरिंग के बजाय परिवार और पुराने दोस्तों के बारे में ज़्यादा है।”
उदयपुर में नूपुर की शादी में उद्योग जगत के कुछ ही करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि मनोरंजन जगत के अधिकांश सदस्य इसमें शामिल नहीं होंगे। यह जोड़ा मुंबई में अपने उद्योग जगत के साथियों के लिए एक अलग रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहा है, जो 13 जनवरी को होने वाला है।