जयपुर प्रदर्शन में लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल अनुचित : बिछावेडा

Share

क्षत्रिय करणी सेना के उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष ने देवराज सिंह की मौत पर जताया दुख
उदयपुर, 8 अगस्त
: क्षत्रिय करणी सेना के उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेडा ने जयपुर में यूजीसी विरोध प्रदर्शन के दौरान देवराज सिंह की मौत पर दुख जताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन में लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। महिलाओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल विशेष रूप से गंभीर विषय है।
बिछावेडा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। सरकार को आंदोलनकारियों की बात सुनकर संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी, कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर उठाए गए सवालों का भी उल्लेख किया। पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा नेता कलराज मिश्र द्वारा यूजीसी की नई गाइडलाइंस वापस लेने की मांग का भी जिक्र किया।
बिछावेडा ने कहा कि यूजीसी रोलबैक-2026 का मुद्दा अब सामाजिक आंदोलन के साथ राजनीतिक बहस का विषय भी बनता जा रहा है। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।