उदयपुर, 25 सितम्बर: सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन, यूनिसेफ एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल विद्यालय परियोजना की संभाग स्तरीय कार्यशाला हुई। संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह यादव ने विद्यालयों में स्वच्छता एक्शन प्लान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा ईको-क्लब गतिविधियां लागू करने पर जोर दिया। विशेषज्ञ आदित्य जैन ने विद्यालयवार बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बताई। कार्यशाला में सुरक्षित एवं भयमुक्त विद्यालय वातावरण, राष्ट्रीय मानकों तथा शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कार्ययोजना पर चर्चा हुई। संभाग के जिलों से 75 अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।