उदयपुर, 29 मार्च: उदयपुर में चल रहे मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब में खेले गए मुकाबलों में होटल लेकेण्ड और ट्राइडेंट ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में होटल लेकेण्ड ने होटल उदय विलास को 7 रन से हराया। लेकेण्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए। जेपी (54) और यश ठाकुर (नाबाद 50) ने अहम योगदान दिया। जवाब में उदय विलास 177 रन ही बना सकी। जेपी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने आईटीसी मोमेंटोस को 7 विकेट से हराया। आईटीसी टीम 110 रन पर सिमट गई। ट्राइडेंट के हरीश और रोहित रावत ने 4-4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरीश ने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने।