उदयपुर, 3 अगस्त: लायंस क्लब उदयपुर एलीट की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह रविवार, 2 अगस्त को देवाली स्थित लायंस लेकसिटी भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमित खंडेलवाल ने शिरकत की। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में उपस्थितजनों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पदस्थापना अधिकारी, LCIF वाइस एरिया लीडर पीएमजेएफ लायन अनिल नाहर ने नवीन पदाधिकारियों—लायन राजकुमारी खाब्या (अध्यक्ष), लायन उमेश मेनारिया (सचिव), एवं लायन नीलम जैन (कोषाध्यक्ष)—सहित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष लायन नरेश नागदा ने गत वर्ष में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को सम्मानित किया एवं प्रांत (डिस्ट्रिक्ट) स्तर से प्राप्त पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के संयोजक लायन जे. पी. कुमावत रहे, जबकि मंच संचालन लायन डॉ. प्रियंका ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह में उदयपुर के 21 लायंस क्लबों के 130 पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रही। क्लब एलीट से चार्टर सदस्य लायन विष्णु सुहालका, लायन प्रकाश सिंह राठौड़, लायन विजय दीक्षित, पूर्व ZC लायन अशोक चौधरी, पूर्व RC लायन नितिन शुक्ला, पूर्व ZC लायन वंदना शुक्ला, लायन रेणु कुमावत, लायन विजय लक्ष्मी नागदा, लायन ललित खाब्या, लायन गौरव खाब्या, लायन किरण मेनारिया, लायन अरविंद जैन, लायन रेखा जैन, लायन शरद जैन, लायन रजनीश चित्तौड़ा एवं लायन रविन्द्र मुद्गल सहित कई सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।