उदयपुर, 25 सितम्बर: भारतीय लोक कला मंडल में गवरी लोकनाट्य के मंचन के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, संगीत और अभिनय से मेवाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत किया। देशी-विदेशी पर्यटकों ने लोक परंपरा की मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। गवरी कलाकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।