उदयपुर, 29 जुलाई: भारतीय नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट पायलट अभिनव नागौरी का 37वां जन्म दिवस एवं स्मृति समारोह गुरुवार सुबह 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में वीर माता सुशीला नागौरी मुख्य अतिथि रहेंगी। विद्यार्थियों को ‘अभिनव अभ्यास पुस्तिका’ का वितरण किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शिक्षा के साथ देशभक्ति और अनुशासन की भावना विकसित करना है। शहीद अभिनव नागौरी ने वर्ष 2015 में गोवा तट पर प्रशिक्षण के दौरान देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया था।