उज्ज्वल राजस्थान 3.0 में उमड़ा जनसैलाब

Share

उदयपुर, 21 अगस्त: होटल योइस में आयोजित ‘उज्ज्वल राजस्थान 3.0’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्रों, युवाओं, किसानों, उद्यमियों और आमजन की बड़ी भागीदारी रही। लोगों ने सरकारी योजनाओं, तकनीक, नवाचार, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता की जानकारी ली। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। किसानों ने आधुनिक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल सुरक्षा और किसान योजनाओं की जानकारी ली। ICAR, ICMR, FSSAI, CSIR, RBI, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई संस्थान शामिल हैं। प्रदर्शनी 22 अगस्त तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क खुली रहेगी।