भव्य आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
उदयपुर, 9 अप्रैल: 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली ज्योतिबा फुले जयंती संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गजपाल सिंह राठौड़ ने की।
भाजपा शहर प्रवक्ता डॉ. सीमा चम्पावत ने बताया कि बैठक में राठौड़ ने कहा कि संगोष्ठी में सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि ओबीसी समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों को व्यक्तिगत संपर्क, सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से आमंत्रित किया जाए।
मुख्य अतिथि प्रमोद सामर ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक में जगदीश सुथार, पंकज बोराणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन बाबूलाल ओड ने किया, जबकि आभार रामलाल साहू ने जताया।