डूंगरपुर, 7 अप्रैल: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में निजी और सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है।
मंगलवार सुबह नवाडेरा स्थित वरदान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गिरीश पानेरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जबकि विजय जैन ने स्वच्छता का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में कपिल भट्ट, सौरभ जैन सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संचालन राजेश डेंडू ने किया तथा चिराग व्यास ने आभार व्यक्त किया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।