चॉक से बनाए सूक्ष्म चाय कप-प्लेट

Share

उदयपुर, 21 मई: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर शहर के माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ ने चॉक को काटकर नाखून के आकार के सूक्ष्म चाय कप और प्लेट बनाकर कला प्रेमियों को आकर्षित किया। उन्होंने इस कलाकृति को चाय प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि चाय लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम है। एक प्याली चाय रिश्तों में मिठास घोलने और थकान मिटाने का काम करती है। सूक्ष्म औजारों से तैयार की गई इस अनूठी कलाकृति को देखने के लिए दिनभर कला प्रेमियों का तांता लगा रहा। झाड़ोल से आए अध्यापक अशोक प्रजापत, नरेश लोहार और हीरालाल कुमावत सहित कई लोगों ने कलाकृति की सराहना की।