उदयपुर, 2 जुलाई: यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया की “आर्ट फॉर चेंज” पेंटिंग प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कक्षा 12 की फरीदा विचवेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र जीता। विद्यालय स्तर पर सुखमीत कौर (कक्षा 1), आर्याही सोनी (कक्षा 5) और शांभवी सिंह (कक्षा 9) को “बेस्ट एंट्री–स्कूल लेवल” सम्मान मिला। प्रधानाध्यापिका डॉ. राखी त्रिवेदी और गतिविधि समन्वयक डॉ. कुसुम लता सोनी को भी सम्मानित किया गया। मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।