उदयपुर, 4 जून: अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा इस वर्ष का अणुव्रत सेवा सम्मान महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 14 जून को तुलसी निकेतन सभागार में आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष यह सम्मान प्रदान किया जाता है। सम्मान स्वरूप 21 हजार रुपए की राशि, अभिनंदन पत्र, पगड़ी, शॉल और उपरना भेंट किया जाएगा। समिति ने राठौड़ के जमीनी स्तर पर किए गए सामाजिक कार्यों को सम्मान के लिए चयन का आधार बताया।