उदयपुर, 22 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव चैप्टर की ओर से 30 जुलाई को शाम 6 बजे ओरिएंटल पैलेस में ‘वॉइस ऑफ बीसीआई – ए म्यूजिकल ईवनिंग’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य लाइव गायन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन बिजनेस नेटवर्किंग के साथ सदस्यों के व्यक्तित्व विकास और आपसी संबंधों को मजबूत करने का मंच बनेगा। उत्सव चैप्टर के अध्यक्ष संजीव पाटवा ने कहा कि संगीत और आत्मीय माहौल के बीच सदस्यों को बेहतर नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक योगेश उपाध्याय के अनुसार आकर्षक मंच, आधुनिक साउंड सिस्टम और प्रोफेशनल म्यूजिकल अरेंजमेंट के साथ इस शाम को यादगार बनाया जाएगा।