विश्व संगीत दिवस पर संगीत साधकों का होगा सम्मान

Share

सुरों की मंडली के तत्वावधान में 20 जून को आयोजित होगा संगीत सम्मान समारोह
उदयपुर, 16 जून:
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था ‘सुरों की मंडली’ की ओर से 20 जून को शाम 5:30 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा में ‘संगीत सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उदयपुर एवं प्रदेश के प्रख्यात संगीत साधकों और कलाकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संगीत समाज को जोड़ने और संस्कारों को संजोने वाली सशक्त कला है। इसी उद्देश्य से संस्था वर्षों से संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन कर रही है।
समारोह में ग़ज़ल गायक प्रेम भंडारी, देवेंद्र सिंह हिरण, फैय्याज खान, के.के. त्रिपाठी, गोल्ड मेडलिस्ट मारिषा दीक्षित, इंद्रदेव पीयूष, स्वर्गीय सुधाकर पीयूष (मरणोपरांत) तथा कैलाश केवलिया सहित कई प्रतिष्ठित संगीत हस्तियों का सम्मान किया जाएगा।
संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, कलाकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। समारोह में सांगीतिक प्रस्तुतियों के साथ संगीत के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श भी होगा। वरिष्ठ विंग की हेमा जोशी, एच. काजी और राजकुमार बापना ने आयोजन की तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने इसे कला संरक्षण और नई प्रतिभाओं को प्रेरित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।