डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री को राष्ट्रीय सम्मान

Share


उदयपुर, 3 अप्रैल : उदयपुर के समाजसेवी डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री को 5 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी’ सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
डॉ. शास्त्री ने अब तक जरूरतमंद परिवारों को 6 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिलाने में सहयोग किया है। साथ ही ‘नंगे पांवों में जूते’ अभियान के तहत 60 हजार से अधिक बच्चों को चप्पल वितरित की। कोविड काल में भी उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के तहत किया गया है। इससे पहले भी उन्हें राजस्थान गौरव सम्मान मिल चुका है।