11 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय सैलून दिवस

Share

उदयपुर : भारतीय सैलून और ब्यूटी उद्योग की एकता, संघर्ष और उपलब्धियों की स्मृति में 11 अगस्त को राष्ट्रीय सैलून दिवस मनाया जाएगा। हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया के नेतृत्व में देशभर में सैलून संचालक, हेयर एवं ब्यूटी प्रोफेशनल्स और अकादमियां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगी। फेडरेशन के अशोक पालीवाल ने बताया कि उदयपुर में भी स्वच्छ एवं सुरक्षित सैलून अभियान, सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान और हेयर-ब्यूटी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। फेडरेशन के अनुसार कोविड काल के संकट के बाद 14 जून 2020 को ‘सेव सैलून इंडिया’ अभियान और 11 अगस्त 2020 के सोशल मीडिया आंदोलन ने उद्योग की एकजुटता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। संगठन ने कहा कि सैलून एवं ब्यूटी उद्योग लाखों लोगों के रोजगार और स्वरोजगार का महत्वपूर्ण आधार है।