उदयपुर, 15 जून: सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने कहा कि ओबीसी समाज के विकास के लिए व्यापक जागरूकता अभियान आवश्यक है। झाड़ोल इकाई की वार्षिक बैठक में उन्होंने समाज को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। पूर्बिया ने ओबीसी क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाने, छात्रावास सुविधा और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशासनिक सेवा कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।