डॉ. दलवी को एनजेडसीसी का अतिरिक्त प्रभार

Share


उदयपुर, 15 जून:
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पूर्व निदेशक फुरकान खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह जिम्मेदारी डॉ. दलवी को दी गई है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अंतर्गत पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख और उत्तराखंड शामिल हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी अब डॉ. दलवी निभाएंगे। मंत्रालय के इस निर्णय को उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।