देशभर की शीर्ष 30 नवाचार परियोजनाओं में बनाई जगह, जयपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व
उदयपुर, 20 जुलाई: सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के छात्र गर्वित जांगिड़ ने हीरो मोटोकॉर्प के प्रतिष्ठित ‘यंग इनोवेटर प्रोग्राम’ में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 30 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर उदयपुर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। देशभर से प्राप्त आवेदनों में से गहन चयन प्रक्रिया के बाद उनकी नवाचार परियोजना का चयन किया गया।
संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने इसे विद्यालय, उदयपुर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए जयपुर में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नवाचार, वैज्ञानिक सोच, वैश्विक समस्याओं के समाधान, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के समापन पर गर्वित जांगिड़ को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के नवाचार कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर हीरो मोटोकॉर्प ने विद्यालय प्रबंधन को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह उपलब्धि युवा प्रतिभाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।