उदयपुर के चेतन मुसलिया और रितेश सुरावत को मिली अहम जिम्मेदारी
उदयपुर, 9 मई : अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने वर्ष 2026 से 2029 की त्रैवार्षिक अवधि के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पद पर चेतन मुसलिया और शिखर रत्नावत को नियुक्त किया गया है। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी रितेश सुरावत को सौंपी गई है। संगठन महामंत्री के रूप में धर्मेंद्र मेहता तथा संगठन मंत्री के रूप में राजेश पंचोली का मनोनयन किया गया।
विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र मऊखेड़ी और महावीर जैन को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दीपक वखरिया, अनिल विशाखा, सुन्दर लालावत, अशोक पटवा और आलोक दोवडिया को जिम्मेदारी दी गई।
प्रचार-प्रसार मंत्री हंसमुख गनोडिया, सांस्कृतिक मंत्री रविंद्र रजावत तथा चिकित्सा मंत्री डॉ. विवेक जैन बनाए गए हैं।
परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षक एवं विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।