उदयपुर, 16 अगस्त: सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में नव-नामांकित छात्र परिषद एवं सदन पदाधिकारियों का इन्वेस्टीचर समारोह आयोजित हुआ। सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नेहल सोजतिया मुख्य अतिथि थे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व गणेश स्तुति प्रस्तुत की। चेयरमैन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने छात्र पदाधिकारियों को नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व और टीम भावना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पद सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी है। विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने छात्र नेताओं को समर्पण, ईमानदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी छात्र पदाधिकारियों को पदानुसार बैज एवं सैश पहनाकर शपथ दिलाई। दर्श जैन को हेड बॉय एवं गोलजिका सिंह चुंडावत को हेड गर्ल, मन कवरानी को डिप्टी हेड बॉय तथा अक्षिता सिंह को डिप्टी हेड गर्ल नियुक्त किया गया। वहीं चार्वी आमेटा को चीफ मार्शल, यज्ञश्रेय सिंह सोलंकी को डिप्टी चीफ मार्शल, प्रिशा गुलाटी को लिटरेरी सेक्रेटरी, वंश सोनी को डिप्टी लिटरेरी सेक्रेटरी, दुर्गेश वैष्णव को कल्चरल सेक्रेटरी, हिरल शर्मा को डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी, तेजेश्वर सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन एवं द्विशा सालवी को डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया।
विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों के रूप में गर्वित जांगिड़, प्रियांश महादेवाला, तेजस घग्गर, दर्श जैन, दिव्यांशी धनवात, वंशिका शर्मा, भूमिका डांगी एवं कनिष्का श्रीमाली को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा अग्नि, पृथ्वी, नीर एवं वायु हाउस के कैप्टन, उप-कैप्टन एवं प्रीफेक्ट भी नियुक्त किए गए।