सीसीआई में निरंजन द्विवेदी राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोनीत

Share

उदयपुर, 7 नवंबर। कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. सेल्वराज ने निरंजन द्विवेदी को संगठन में राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर मनोनीत किया है।

संगठन के नेशनल चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा की अनुशंसा पर जारी मनोनयन में द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया समन्वय, संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियानों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में स्वेच्छिक उपभोक्ता संगठनों की संयुक्त पहल तथा सक्रिय संस्था है। संगठन का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करना है।