उदयपुर, 25 नवम्बर: बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक टाउन हॉल स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्षता बजरंग सेना के संस्थापक कमलेंद्र सिंह पंवार ने की।
पुखराज सिंह राजपुरोहित की अनुशंसा पर संस्थापक पवार ने औपचारिक रूप से एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित को अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों के लिए कमेटियों का गठन करते 6 दिसंबर की पूर्व संध्या पर भारत माता पूजन और अखाड़ा प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में करणवीर सिंह राठौड़, सुनील कालरा, शंकर माली, शिव सिंह सोलंकी, मदन सालवी, जितेंद्र जैन, हेमंत सालवी और सुरेश चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।