उदयपुर के थोक भंडार महाप्रबंधक राज्य स्तर पर सम्मानित

Share


उदयपुर, 2 जुलाई: सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में भंडार ने कॉप राइड/बाइक ऑन रेंट सेवा और मिलेट्स आउटलेट जैसे नवाचार शुरू किए। मिलेट्स बिक्री और आउटलेट संचालन में उदयपुर भंडार ने राज्य में अग्रणी प्रदर्शन किया। डॉ. कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और वे “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को आगे भी मजबूत करते रहेंगे।