130वीं बोस्टन मैराथन में ओबरी की टीम देगी हाइड्रेशन सेवा

Share

ओबरी, 6 मई: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक मैराथन में शामिल 130वीं बोस्टन मैराथन में इस बार राजस्थान के ओबरी क्षेत्र का नाम भी जुड़ गया है। ओबरी निवासी दिनेश जोशी और उनकी टीम ‘प्रोफेशनल हाइड्रेशन’ को एलीट धावकों को हाइड्रेशन सेवा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम हॉपकिंटन से बोस्टन तक 42.195 किलोमीटर लंबे कठिन रूट पर शीर्ष 150 प्रोफेशनल एथलीटों को उनकी जरूरत के अनुसार विशेष हाइड्रेशन लिक्विड उपलब्ध कराएगी।
दिनेश जोशी, जो अमेरिकी न्यायिक सेवा से जुड़े हैं, इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी एथलीट डीहाइड्रेशन के कारण अपना समय न गंवाए और पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर सके।
1887 में शुरू हुई बोस्टन मैराथन दुनिया की सबसे पुरानी वार्षिक मैराथन मानी जाती है और इसमें भाग लेना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात होती है। ऐसे में ओबरी की टीम की यह जिम्मेदारी न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।