सांवलिया सेठ के दरबार में एक माह में 35.66 करोड़ की भेंट

Share

उदयपुर, 19 अगस्त: मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया के दरबार में एक माह में भंडार एवं भेंटकक्ष से 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपए की कुल आमद हुई। इसके साथ ही 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त को खोले गए भंडार की शेष राशि की गिनती बुधवार को छठे चरण में पूरी हुई। छठे चरण में 25 लाख 12 हजार 247 रुपए प्राप्त हुए, जबकि पहले पांच चरणों में 27 करोड़ 64 लाख 42 हजार 100 रुपए की गिनती हो चुकी थी। इस तरह भंडार से कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपए नगद प्राप्त हुए। मंदिर कार्यालय में भक्तों द्वारा ऑनलाइन, मनीऑर्डर और स्वयं उपस्थित होकर 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपए भेंट किए गए। भंडार एवं भेंटकक्ष से प्राप्त सोने-चांदी का तौल भी किया गया। गिनती के दौरान मंदिर बोर्ड सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और बैंककर्मी मौजूद रहे।