विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु करेंगे सामूहिक जाप

Share

जीतो उदयपुर चैप्टर की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप
उदयपुर, 5 अप्रैल :
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयड़ जैन मंदिर स्थित आत्म वल्लभ सभागार में बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि यह आयोजन “एक विश्व, एक महामंत्र” की भावना के साथ 108 देशों में एक ही समय पर आयोजित होगा। उदयपुर में सूरजपोल स्थित फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में सुबह 8:01 से 9:01 बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन पूर्णतः आध्यात्मिक रहेगा, जिसमें स्वागत-सत्कार के बजाय केवल मंत्र आराधना पर जोर दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से सुबह 7:50 बजे तक स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
जीतो लेडीज विंग अध्यक्ष अंजलि सुराणा ने बताया कि महिला और पुरुषों की अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी, ताकि अनुशासित रूप से आराधना की जा सके।
बैठक में समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के बाद नवकारसी का भी आयोजन किया जाएगा।