उदयपुर, 23 मार्च : जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय ने सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के ज्योतिष एवं वास्तु विभाग के शोधार्थी मनोहरलाल जोशी को पीएचडी प्रदान की है। जोशी ने खगोलीय स्थितियों का ज्योतिषीय फलादेश में महत्व विषय पर विभागाध्यक्ष वास्तुज्योतिर्विद डॉ. अलकनंदा शर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया। जोशी ने अपने शोधकार्य में मुख्य रूप से यह प्रतिपादित किया कि प्राणी के जन्म के समय पृथ्वी से ग्रहों की दूरी, शर व क्रांति फलादेश का महत्वपूर्ण आधार होती है। जोशी ने बताया कि फलादेश में दूरी, शर व क्रांति प्राचीनकाल में महत्वपूर्ण थी जिसे आधुनिककाल में कम उपयोग में लिया जा रहा है।