स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 50 पावर बाइक जब्त

Share

उदयपुर, 23 जुलाई: उदयपुर जिले में सड़कों पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 50 पावर बाइक जब्त की हैं। झाड़ोल डीएसपी विवेकसिंह के निर्देशन में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गश्त के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों को पकड़कर उनकी बाइक जब्त की गई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। डीएसपी ने कहा कि स्टंटबाजी से अन्य वाहन चालकों में भय का माहौल बनता है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।