उदयपुर, 5 अक्टूबर: डाक विभाग की ओर से 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चेटक सर्कल स्थित प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय में मंडल स्तरीय डाक अदालत आयोजित होगी। इसमें डाकघर काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, मूल्यदेय वस्तु, पार्सल, बीमा, डाक जीवन बीमा और विदेश डाक से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि उदयपुर मंडल के ऐसे उपभोक्ता जिनकी शिकायत का अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है, वे निर्धारित प्रारूप में 7 अक्टूबर तक कार्यालय को शिकायत भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं। शिकायत में नाम-पता, पहली बार शिकायत किए गए कार्यालय का नाम, शिकायत का पूरा विवरण तथा प्राप्तकर्ता का नाम-पता देना आवश्यक होगा।