उदयपुर, 29 मार्च: उदयपुर में प्रजापति युवा सोशल ग्रुप के तत्वावधान में 23वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बेदला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल परिसर में लगे शिविर में 33 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर में एमबी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया। जादूगर राजतिलक ने 42वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी डूंगरलाल प्रजापत और मोडीलाल सेम्बारा ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया।
डॉक्टरों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति तीन लोगों की जान बचा सकता है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।