माउंट आबू बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां तेज, 28-29 नवंबर को आयोजन

Share

उदयपुर, 3 सितंबर: माउंट आबू में 28 और 29 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर ग्रीन पीपल सोसाइटी (GPS) की तीसरी बैठक हुई। इसमें फेस्टिवल की रूपरेखा, स्टॉल, प्रकाशन, ब्रांडिंग, अतिथि सत्कार और जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि पक्षियों, जैव विविधता, संरक्षण और प्रकृति पर्यटन पर आधारित स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ माउंट आबू के प्रमुख पक्षियों और बर्ड वॉचिंग स्थलों की जानकारी वाली पॉकेट बुकलेट भी तैयार होगी। पुष्पा खमेसरा की ओर से दुर्लभ पक्षी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाने पर सहमति बनी। आयोजन के लिए संभावित प्रायोजकों से संपर्क पर भी मंथन हुआ। बैठक में 5 सितंबर को गुलाब बाग में होने वाले ‘वल्चर डे’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह कार्यक्रम GPS, WWF और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।