प्रीतेश जोशी बने बजरंग सेना मेवाड़ के जिला मंत्री

Share

उदयपुर, 7 मई: बजरंग सेना मेवाड़ ने संगठन विस्तार करते हुए प्रीतेश जोशी, ब्राह्मणों का गड़ा को जिला मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने की।
पंवार ने बताया कि आगामी 17 जून को आयोजित होने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर संगठन स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रीतेश जोशी लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को जोड़ने में सहायता मिलेगी।
नवनियुक्त जिला मंत्री प्रीतेश जोशी ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।