उदयपुर, 16 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, वृद्ध कल्याण, कला एवं साहित्य के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत राजकीय कर्मचारियों तथा वृद्धजनों के कल्याण के क्षैत्र में कार्यरत संस्थाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किये जाने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि प्रस्ताव जिला कार्यालय में 22 सितम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके बाद पात्र प्रस्तावों को जिला कलक्टर की अभिशंषा के साथ निदेशालय भेजा जाएगा।
सितंबर माह की त्रिस्तरीय जनसुनवाई स्थगित रहेगी
उदयपुर,16 सितंबर। नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते सितंबर माह में आयोजित होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई स्थगित रहेगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उप शासन सचिव जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले में सितंबर माह की पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित रहेगी।