आरयूबी लॉन्चिंग कार्य से रेल सेवाएं प्रभावित

Share

उदयपुर, 11 मई: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य के कारण कई रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि भुज-बरेली, बरेली-भुज, देहरादून-ओखा एवं पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होंगी। परिवर्तित मार्ग में इन ट्रेनों का रींगस, नीमकाथाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।