पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, दो रजत पदक जीते

Share

उदयपुर, 9 सितंबर: गाजीपुर के कान्हा हवेली सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए।
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा आचार्य ने कुल 495 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीता। उन्होंने स्क्वेट में 202.5 किलो और बेंच प्रेस में 120 किलो वजन उठाकर दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
वहीं 69 किलो वर्ग में टीम कप्तान पूनम ने 537.5 किलो वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीता। उन्होंने 155 किलो बेंच प्रेस उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया और स्वर्ण जीता। टीम के कोच विनोद साहू और महिला टीम मैनेजर माला सुखवाल थीं। संघ पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।