सीबीएसई 12वीं में राजस्वी राव कनुकोलन का शानदार प्रदर्शन

Share

93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव
उदयपुर, 13 मई :
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में एमडीएस पब्लिक स्कूल, उदयपुर की छात्रा राजस्वी राव कनुकोलन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
राजस्वी की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने इसे मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।
परिजनों के अनुसार राजस्वी ने नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ की थी।
राजस्वी की इस उपलब्धि से परिवार में उत्साह का माहौल है। उनके उत्कृष्ट परिणाम ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है।