सीएम के संभावित दौरे से पहले झाड़ोल में तैयारियों का जायजा

Share

उदयपुर, 15 जुलाई: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झाड़ोल क्षेत्र के संभावित दौरे को लेकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी, पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार सीताराम बोलीवान सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।