सम्यक दर्शन मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी : अंकित जैन शास्त्री

Share

21 जून को आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होगा सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन
उदयपुर, 16 जून:
श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर एवं श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शिविर संयोजक पंडित अंकित जैन शास्त्री ने कहा कि सम्यक दर्शन मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी है तथा योग्य निमित्त मिलने पर ही जीव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष कुंथुकुमार गणपतोत ने बताया कि शहर के 14 जैन मंदिरों में चल रहे शिविरों का सामूहिक समापन 21 जून को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम में होगा।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिविरार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कार विकसित करना है। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।