नीमच माता मार्ग पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
उदयपुर, 30 जुलाई (ऋचा पानेरी): रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज ने अपने चार्टर डे के अवसर पर गुरुवार को नीमच माता मंदिर मार्ग स्थित महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब सदस्यों ने 12 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब सचिव हितेष पानेरी ने किया, जबकि आयोजन क्लब अध्यक्ष आशीष सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान प्रो. दीपक शर्मा, रितेश गुप्ता, दीपक गोयल, संजीव जोधावत, दीपक भंसाली, आशीष बांठिया और ऋषि कोठारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में “Creating Lasting Impact” के तहत स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज पिछले 18 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।