देवेंद्र चौधरी बने अध्यक्ष, डॉ. सुरभि गांधी ने संभाली सचिव की जिम्मेदारी
उदयपुर, 25 जून: रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की वर्ष 2025-26 की अंतिम बैठक उपलब्धियों और नए संकल्पों के साथ आयोजित हुई। बैठक में वर्षभर किए गए सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नए नेतृत्व का पदभार ग्रहण समारोह रहा, जिसमें रोटेरियन देवेंद्र चौधरी ने अध्यक्ष तथा डॉ. सुरभि गांधी ने सचिव पद का कार्यभार संभाला। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजहित में प्रभावी परियोजनाएं संचालित करने और रोटरी के सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।