संत साईं राम प्रकाश का सत्संग 13 अक्टूबर को

Share

झूलेलाल मंदिर में शाम 5:30 बजे से होगा आयोजन, सत्संग के बाद भंडारा
उदयपुर, 11 अक्टूबर:
प्रेम प्रकाश सेवा मंडली और पूज्य सिंधी पंचायत हिरण मगरी सेक्टर 11 से 13 के संयुक्त तत्वावधान में संत साईं श्री राम प्रकाश जी महाराज का सत्संग 13 अक्टूबर को होगा। आयोजन शाम 5:30 से 7:30 बजे तक सेक्टर 13 गोविंद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार संत सूरत से उदयपुर पहुंचेंगे। सत्संग के बाद प्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष अशोक गेरा और प्रेम प्रकाश सेवा मंडली अध्यक्ष महेंद्र हेमनानी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महासचिव दिलीप कालरा और लक्ष्मण जुरानी ने धर्मप्रेमी लोगों से सपरिवार सत्संग में शामिल होकर संतवाणी का लाभ लेने और प्रसाद भंडारे में भाग लेने की अपील की है।