उदयपुर, 2 अप्रैल: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चरपोटा ने सत्यवीर सिंह तंवर को मुख्य संरक्षक और अभिषेक शर्मा को सचिव नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संगठन ने नर्सिंग क्षेत्र में कार्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।