सवीनाग्राम विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Share

विद्यार्थियों ने विज्ञान उपकरणों को समझा, जिज्ञासाओं का किया समाधान
उदयपुर, 13 मई
: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीनाग्राम (नेला) में विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान उपकरणों और मॉडल्स का अवलोकन कर वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञान की ओपन गैलरी में विज्ञान की वरिष्ठ अध्यापिका पूनमरानी, गणित की वरिष्ठ अध्यापिका नीलम व्यास तथा एल-2 विज्ञान अध्यापिका प्रमिला अहारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। शिक्षिकाओं ने चुंबकीय गुणधर्म, एच-2-एस गैस निर्माण तथा मानव कंकाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में प्राचार्य संजय लुणावत ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व और प्रयोगात्मक शिक्षा की आवश्यकता पर संबोधित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य मीनू सालवी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति रुचि विकसित होती है।