विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
उदयपुर, 11 जुलाई: सीध वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर की ओर से अध्यक्ष सोनाली सोनी के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धार में आरोग्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत परीक्षण, नि:शुल्क दवा वितरण, स्वास्थ्य परामर्श तथा किशोरी बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता विषयक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।
मेडिकल टीम में डॉ. महिमा सामर जैन, डॉ. तनय चौहान, डॉ. यश जैन, डॉ. हर्षिल जागन, डॉ. अर्फा खान, हितेश मेघवाल एवं प्रियंका सोलिया ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
संस्था की अध्यक्ष सोनाली सोनी ने बताया कि सीध वेलफेयर सोसायटी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था, मेडिकल टीम और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।