उदयपुर, 01 जून: अजब सेवा संस्थान और महाराणा प्रताप सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं को 51 तलवारें तथा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गुलाबदास महाराज, महंत इंद्रदेवदास, डॉ. प्रदीप कुमावत और डॉ. जिनेंद्र शास्त्री मुख्य अतिथि रहे। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शौर्य प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। संस्थापक भरत साहू के नेतृत्व में माकड़ा देव आश्रम के विकास कार्यों के लिए 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और प्रतिभागी उपस्थित रहे।